दाऊदी बोहरा समाज ने ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर विशेष बच्चों के साथ बांटी खुशियां, कराया भोजन

शाजापुर। विश्व खाद्य दिवस (16 अक्टूबर 2026) के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज, शाजापुर की पी.आर.ओ. (P.R.O.) टीम द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए विशेष बच्चों के साथ समय बिताया गया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया।

समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के फरमान और शाजापुर के आमिल साहब शेख हुजैफा भाई ढोलकावाला की रज़ा (अनुमति) से यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। पी.आर.ओ. टीम ने फूलखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पास संचालित ‘नव ज्योति विशेष विद्यालय’ के बच्चों के बीच पहुंचकर शुद्ध शाकाहारी व्यंजन— पुलाव, दूध, फल और पानी की बोतलें वितरित कीं।

इस पुनीत अवसर पर समाज के नज़मी स्कूल के बच्चे और स्कूल के शिक्षक जनाब मुर्तुजा सर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेष बच्चों के साथ मिलकर भोजन करने और समय बिताने पर उपस्थित सभी लोगों ने अत्यधिक खुशी व्यक्त की। पी.आर.ओ. टीम ने विद्यालय के इन बच्चों को ईश्वर द्वारा जल्द से जल्द शिफा (स्वास्थ्य लाभ) प्रदान करने की दिली दुआ मांगी।

इस आयोजन में शाजापुर पी.आर.ओ. टीम के सदस्य जुज़र फिदवी, खैज़ार हुसैन गौहर, मुर्तुजा टिन वाला और शब्बीर रस्मी वाला ने अपनी सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *