2018 केनैकएक्रीडेशन के बाद पहली बार नैकबाइनरी एक्रीडेशन

10 नैक क्लबों का गठन एवं प्रशिक्षण आयोजित, आईक्यूएसी लोगो और नए आधिकारिक लेटरहेड का भी हुआ शुभारंभ शाजापुर,  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय, शाजापुर में वर्ष 2018 के नैक एक्रीडेशन के बाद पहली बार बाइनरी नैक एक्रीडेशन की नई व्यवस्था के अनुरूप महाविद्यालय में गठित 10 नैक क्लबों की गतिविधियों, कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया से सभी संबंधितों को अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, प्रशिक्षण आईक्यूएसी एवं नैक कॉर्डिनेटर डॉ. अरुण कुमार बोडाने द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नैक बाइनरी एक्रीडेशन के संदर्भ में गठित 10 क्लबों की भूमिका, उद्देश्य, गतिविधियां, कार्यप्रणाली, वार्षिक कार्ययोजना, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा गतिविधियों के प्रमाण एवं अभिलेखीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इन क्लबों को नैक के 10 संबंधित एट्रिब्यूट से जोड़ा गया है, जिनमें एकेडमिक एंड करिकुलम क्लब, फैकल्टी डेवलपमेंट एंड मेंटरिंग क्लब, आईसीटी एंड डिजिटल लिटरेसी क्लब, फाइनेंशियल लिटरेसी एंड मैनेजमेंट क्लब, टीचिंग.लर्निंग एंड इनोवेशन क्लब, कम्युनिटी आउटरीच एंड सोशल सर्विस क्लब, लीडरशिप एंड गवर्नेंस क्लब, स्किल डेवलपमेंट एंड करियर क्लब, रिसर्च इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप क्लब तथा ईको एंड सस्टेनेबिलिटी क्लब शामिल हैं। डॉ. बोडाने ने कहा कि नैक क्लब केवल औपचारिक गठन तक सीमित नहीं रहें, बल्कि महाविद्यालय की गुणवत्ता सुधार प्रक्रिया के सक्रिय केंद्र के रूप में कार्य करें। प्रत्येक क्लब द्वारा अपने संबंधित एट्रिब्यूट के अनुरूप गतिविधियां संचालित कर उनका व्यवस्थित रिकॉर्ड, रिपोर्ट, फोटोग्राफ एवं अन्य प्रमाण सुरक्षित रखे जाए क्योंकि महाविद्यालय की गुणवत्ता संस्कृति, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के समग्र विकास, सुशासन, शोध, कौशल विकास, सामाजिक सहभागिता एवं सतत विकास को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में नैक क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के आईक्यूएसी के लोगो का पहली बार औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया साथ ही महाविद्यालय के लिए नए आधिकारिक लेटरहेड को भी जारी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं आईक्यूएसी के लोगो को स्थान दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अरुण कुमार बोडाने ने बताया कि महाविद्यालय में गुणवत्ता एवं संस्थागत दस्तावेजीकरण को व्यवस्थित और एकरूप बनाने के लिए महाविद्यालय से जारी होने वाले आधिकारिक पत्र, आदेश, प्रमाण-पत्र, सूचना एवं अन्य संस्थागत दस्तावेजों में निर्धारित नए लेटरहेड का उपयोग किया जाना चाहिए। डॉ. बोडाने ने कहा कि बाइनरी नैक एक्रीडेशन की नई व्यवस्था के अनुरूप महाविद्यालय में गुणवत्ता आधारित कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्लब समन्वयकों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता के साथ क्लबों की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान समस्त दस क्लबों के समन्वयक, क्लब सदस्य एवं…

चौपाल में वृद्धजनों ने बताए अपने अनुभव

शाजापुर। राज्य आनंद संस्थान के मार्गदर्शन में शाजापुर के आनन्दको द्वारा ग्राम मूलीखेड़ा के हनुमान मंदिर प्रांगण में ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर एवं जिला संपर्क व्यक्ति जिला शाजापुर प्रदीप कुमार जायसवाल द्वारा राज्य आनंद संस्थान का परिचय देते हुए गतिविधियों…

पवित्र वसुधा आनंद क्लब ने वृद्धाश्रम में किया पौधारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प

शाजापुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पवित्र वसुधा आनंद क्लब द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरूवार सुबह 7 से 8 बजे तक चले इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही बुजुर्गों का सम्मान किया गया। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से इस दौरान…

शाजापुर और शुजालपुर में गूंजा रक्तदान का संकल्प

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल और जेएनएस कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण, 11 रक्तवीरों ने किया महादानशाजापुर। अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझते किसी अनजान मरीज के लिए खून की कुछ बूंदें संजीवनी का काम करती हैं। समाज में इसी संजीवनी की अहमियत को जन-जन तक पहुंचाने और इंसानियत…

बिना हथौड़ा मकान तोड़े जाते हैं

व्यंग- जैसे ही सुबह उठकर अखबार का पन्ना पलटा, महीनों से अच्छे व्यापार की सोच ने नया और सस्ता उपाय सामने लाकर खड़ा कर दिया। शहर में पहले ही छोटे से लेकर बड़े व्यापार की हर तरह की जुगत काम नहीं आ पाई, पर आज की खबर ने वो काम किया जो ‘‘हिंग लगे ना…

कथावाचक कमल किशोर नागर को दी गोली मारने की धमकी

कथावाचक कमल किशोर नागर को दी गोली मारने की धमकीझाबुआ में कथा के दौरान भेंट सामग्री में मिला पत्र, शाजापुर एसपी को गुरुभक्तों ने सौंपा ज्ञापनशाजापुर। हिंदुत्व का प्रचार प्रसार कर आदिवासी बाहुल्य इलाकों में धर्मांतरण रोकने के लिए अभियान चलाने वाले मालवा के प्रसिद्ध संत को अज्ञात धमकीभरी पत्र मिलने से हड़कंप मच गया…

नापतोल पर ताला, कर्मचारी घर पर

शाजापुर। जिला नापतौल विभाग का कार्यालय इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। सोमवार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय के बाहर विभाग का बोर्ड तक नजर नहीं आया। ऐसे में दूर-दराज से अपने काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को…

बाइक सवार को बचाने में खाई में उतरी बस, बाल-बाल बचे 40 यात्री

बेरछा-सुंदरसी मार्ग पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने में खाई में उतरी बस, बाल-बाल बचे 40 यात्रीबेरछा (शाजापुर)।शनिवार दोपहर बेरछा से सुंदरसी जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। सामने से अचानक आए एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई…

इतिहास के गुमनाम सिपाही !

आंदोलन खत्म हो गया, नेता याद रह गए—पत्रकार फिर अगले संघर्ष में निकल पड़े! आंदोलन जीतने वाले अक्सर मंच पर नहीं, कैमरे के पीछे खड़े होते हैं। आंदोलन इतिहास बनाते हैं, पत्रकार उसकी पहली आवाज़ दर्ज करते हैं! इतिहास की एक अजीब आदत है। वह हमेशा विजेताओं के नाम याद रखता है, लेकिन विजय की…

फ़बेहा अत्तारीया ने फिर रचा इतिहा

शामगढ निवासी वर्तमान मे कोटा निवासी शब्बीर भाई की बेटी *फ़बेहा अत्तारीया* ने एक बार फिर रचा इतिहास ओर देश ओर अपने क्षेत्र का नाम किया रोशन (FABEHAFIGHTER) ने थाईलैंड और वियतनाम को हराकर जीता स्वर्ण पदक, देश का नाम किया रोशन 🇮🇳🥇राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी फ़बेहा अत्तारीया (FABEHAFIGHTER)…