“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शाजापुर में हुआ पौधारोपण, माँ और प्रकृति के सम्मान का लिया संकल्प
शाजापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान एवं निर्देशन तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शाजापुर के जिलाध्यक्ष डॉ रवि पांडे के मार्गदर्शन में शाजापुर विधानसभा के विकास पुरुष विधायक श्री अरुण भीमावत जी ने भवन इंटरनेशनल स्कूल, शाजापुर एवं श्री मुरादपुरा हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक श्री अरुण भीमावत ने कहा कि “माँ हमें जीवन देती है और प्रकृति उस जीवन को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाती है। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि अपनी माँ के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प भी है।”
कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री श्री रायसिंह मालवी, जिला उपाध्यक्ष श्री जुगल नाहर, शाजापुर मंडल अध्यक्ष पं. आशीष नागर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री हरिओम गोठी, डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. सुरेश सिंदल, डॉ. श्याम मंडलोई, डॉ. मेहता जी, भाजपा नगर मंडल महामंत्री श्री गोविंद नायक एवं विकास सिंदल तथा भवन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर श्री सुनील नागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने अपनी माताओं के साथ पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया। भवन इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन एवं मुरादपुरा समिति ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का तीन वर्षों तक संकल्प लिया।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के जिला प्रभारी श्री संजय शिवहरे भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन “माँ के सम्मान में एक पौधा, धरती के कल्याण में एक संकल्प” के संदेश के साथ हुआ। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
संदेश:
“माँ के चरणों में श्रद्धा और धरती के प्रति जिम्मेदारी—इन्हीं दोनों का सुंदर संगम है ‘एक पेड़ माँ के नाम’। आइए, एक पौधा लगाएँ, उसका संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों को हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का अमूल्य उपहार दें।”
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शाजापुर में हुआ पौधारोपण

