चौपाल में वृद्धजनों ने बताए अपने अनुभव

शाजापुर। राज्य आनंद संस्थान के मार्गदर्शन में शाजापुर के आनन्दको द्वारा ग्राम मूलीखेड़ा के हनुमान मंदिर प्रांगण में ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर एवं जिला संपर्क व्यक्ति जिला शाजापुर प्रदीप कुमार जायसवाल द्वारा राज्य आनंद संस्थान का परिचय देते हुए गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों द्वारा आत्मीय संवाद और उनके जीवन के अनुभव साझा किए गए। समाज में आत्मीयता की कमी पर भी चर्चा की गई और आत्मीयता कैसे बढ़े इस पर भी वरिष्ठजनों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रत्येक माह इस प्रकार सामूहिक मिलने के लिए प्रस्ताव पर सर्वसहमति बनी। इस अवसर पर मनोज कुमार जायसवाल, आनंदक जितेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक सिलोदिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *