मोबाइल दुकान से 30 हजार-प्लास्टिक दुकान से 12000 साफ

ईयर फोन लेने आया बदमाश मोबाइल दुकान से 30 हजार चोरी कर फरार
शाजापुर। ईयर फोन लेने के बहाने आए बदमाश ने मोबाइल दुकान से 30 हजार रूपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके बाद अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर के बजाजखाना क्षेत्र स्थित मोबाइल दुकान पर गुरूवार को एक युवक ईयर फोन खरीदने के लिए आया और मौका पाकर गल्ले में रखे 30 हजार रूपये नकदी चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद शुक्रवार को दुकान संचालक ने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। दुकान संचालक अंकुश जैन ने बताया कि घटना के समय वे दुकान पर मौजूद नहीं थे। उनकी मां दुकान संभाल रही थीं। इसी दौरान करीब 20 से 25 साल का एक युवक आया और मोबाइल कवर व ईयरफोन मांगे। उनकी मां सामान निकालने लगीं, तभी युवक ने मौका देखकर गल्ले में हाथ डाला और करीब 30 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह दुकान से भाग गया।
00000000000000000000
पानी का कैंपर लेने आया युवक नकदी चुराकर फरार
शाजापुर। पानी का कैंपर लेने के बहाने प्लास्टिक दुकान से बदमाश नकदी चोरी कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को नई सड़क स्थित ग्लोबल स्टील एवं प्लास्टिक की पर एक युवक पानी का कैंपर लेने के बहाने आया और गल्ले में रखे 12 हजार रुपए चुरा लिए। घटना के समय दुकान संचालक के पिता यूसुफ अली मौजूद थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार ने शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। दुकान संचालक के मुताबिक एक युवक पानी का कैंपर लेने आया था, तब उसके पिता यूसुफ अली कैंपर लेने के लिए गोदाम में चले गए। इसी बीच युवक ने गल्ले में रखी नकदी निकाली और वहां से फरार हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *