अनियमितता करने वाले मेडिकल स्टोर्स के लायसेंस निलंबित

शाजापुर, कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देशन में शाजापुर जिले में दवाओं के क्रय एवं विक्रय की सतत निगरानी एवं नशा मुक्ति भारत अभियान 2.0 के परिपालन में विगत दिवसो में औषधि निरीक्षक के द्वारा जाँच दल के साथ मेडीकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षक श्री प्रदीप अहिरवार ने बताया कि मैसर्स सरस्वती मेडिकल स्टोर्स, वार्ड नंबर 24 रेल्वे स्टेशन के पास, तहसील शुजालपुर व जिला शाजापुर म.प्र का लायसेंस दवाईयों के क्रय-विक्रय में अनियमितता एवं रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाईयों का विक्रय शेडयूल एच 1 दवा के रिकार्ड का संधारण ना किया जाना, शीत संग्राहक औषधि का उचित तापमान पर संधारण न किया जाना एवं एक्स्पायर्ड दवा का संधारण किया जाने पर निरस्त किया गया।

मैसर्स अवि मेडिकल स्टोर्स, वार्ड नंबर 17, हनुमान मंदिर के पास, पगरावद कला, तहसील शुजालपुर, जिला शाजापुर म०प्र०, मैसर्स भारत मेडीकल स्टोर्स, वार्ड नंबर 19, नांदनी रोड, ग्राम पिपलिया तहसील कालापीपल, जिला शाजापुर म.प्र. का लायसेंस दवा विक्रय रिकार्ड में अनियमितता एवं शेडयूल एच 1 दवा के रिकार्ड का संधारण नहीं किये जाने के कारण सात दिवस के लिये निलंबित किया गया। मैसर्स वैष्णव मेडीकल स्टोर्स, शुजालपुर आष्टा रोड, अमलाय पत्थर की, तहसील शुजालपुर, जिला शाजापुर म.प्र., मैसर्स हेल्थ केयर मेडिकल स्टोर्स, वार्ड नंबर 6, सिटी मण्डी रोड, शुजालपुर, तहसील शुजालपुर, जिला शाजापुर म.प्र., मैसर्स एमबी मेडीकल स्टोर्स, वार्ड नंबर 24, रेल्वे स्टेशन के पास फ्रीगंज, शुजालपुर मण्डी, तहसील शुजालपुर, जिला शाजापुर म.प्र. का लायसेंस दवाईयों के खरीदी बिकय रिकार्ड में अनियमितताएं पाये जाने पर पांच दिवस के लिये निलंबित किया गया।

उपरोक्त प्रकरणों में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *