कथावाचक कमल किशोर नागर को दी गोली मारने की धमकी

कथावाचक कमल किशोर नागर को दी गोली मारने की धमकी
झाबुआ में कथा के दौरान भेंट सामग्री में मिला पत्र, शाजापुर एसपी को गुरुभक्तों ने सौंपा ज्ञापन
शाजापुर। हिंदुत्व का प्रचार प्रसार कर आदिवासी बाहुल्य इलाकों में धर्मांतरण रोकने के लिए अभियान चलाने वाले मालवा के प्रसिद्ध संत को अज्ञात धमकीभरी पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है और श्रद्धालुओं में संत की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आदिवासी अंचलों में धर्मांतरण पर रोक लगाने और गौ-सेवा के कार्यों से नाराज किसी गिरोह ने उन्हें यह चेतावनी दी है। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद से उनके अनुयायियों में भारी रोष है। आक्रोशित हाटकेश्वर धाम सेमली के गुरुभक्तों ने पुलिस अधीक्षक शाजापुर को ज्ञापन सौंपकर नागर व आश्रम की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
भेंट की गई सामग्री के बीच रखा था पत्र
सोमवार पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 4 सितंबर को झाबुआ जिले के भूराडाबरा स्थित गुरु कृपा शबरी गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रात्रिकालीन सत्संग का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं द्वारा पंडित कमलकिशोकर नागर को भेंट की गई शाल, श्रीफल और अन्य सामग्री के बीच ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने हस्तलिखित धमकी भरा पत्र रख दिया। जब बाद में सामग्री देखी गई, तब इस पत्र का खुलासा हुआ।
कथा में गोली मारने की दी चेतावनी
पत्र भेजने वाले ने बेहद आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया है। हस्तलिखित पत्र में लिखा गया है, नागरजी तू बहुत गौ सेवा, आदिवासी को सुधारना बंद कर दे नहीं तो तेरे साथ पूरे परिवार को जान से मार देंगे। तूने हमारा धंधा खराब कर दिया है। रात में तेरी कथा में कहीं भी गोली मार देंगे, तेरी ऐसी की तैसी कर देंगे।
सामाजिक कार्यों से घबराए गिरोह पर शक
ज्ञापन में गुरुभक्तों ने बताया कि पंडित कमल किशोर नागर लंबे समय से गौ-तस्करी रोकने और धर्मांतरण के खिलाफ मुखर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *