मेरा तिरंगा मेरी शान” अंतर्गत चलाया गया “हस्ताक्षर अभियान”

आज दिनांक 14/8/25को दुपाड़ा रोड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा“मेरा तिरंगा मेरी शान” अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन पुरे प्रदेश में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शाजापुर में भी म.प्र जन अभियान परिषद् से संबद्ध नवांकुर संस्था कंचन वेलफेयर सोसायटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन तिरंगा यात्रा के दौरान किया गया। शाजापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावद द्वारा प्रथम हस्ताक्षर कर मुहिम की शुरुआत की साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष नागर रहे। विधायक महोदय का स्वागत तिरंगे ध्वज के लोगो लगाकर किया।उसी क्रम में शाजापुर कलेक्टर महोदया सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर बी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक घनश्याम मालवीय,होमगार्ड कमांडेंट श्री विक्रम सिंह मालवीय , नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित ,शैलेंद्र सोनी सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियो/कर्मचारियों एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नवीन वर्मा, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर, ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत, कंचन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव श्रीमति गायत्री वर्मा मनीष सोनी कोषाध्यक्ष,पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद,बलवान सेंधव उपाध्यक्ष,पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिको एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ , कर्मचारियों ,और स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *