घर के कमरे में मिला युवक का शव

शाजापुर। घर के कमरे में युवक का शव संदेहास्पद परिस्थिति में मिला और समीप ही सल्फास की खाली पड़ी डिब्बी भी मिली है। जानकारी के अनुसार मृतक ब्रजमोहन सोनगरा पिता शेरसिंह निवासी ग्राम निछमा वर्तमान में काशी नगर में किराये के मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक रात के समय ब्रजमोहन घर पर अकेला था, इस दौरान उसकी संदेहास्पद ढंग से मौत हो गई। पास ही खाली पड़ी सल्फास की डिब्बी मिलने से मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *