APCR की कोशिशों से 3 कैदियों ने ली खुली हवा में सांस

भोपाल। Association for Protection of Civil Rights (APCR) की पहल पर भोपाल सेंट्रल जेल आज तीन कैदियों को जुर्माना राशि अदा कर रिहा कराया गया, जिससे उन्होंने एक बार फिर खुली हवा में सांस ली। यह पहल उन कैदियों के लिए राहत बनकर आई जो केवल आर्थिक तंगी के कारण जेल में बंद थे।

इस अवसर पर APCR के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अनवर पठान, डॉ. फ़ज़ल रहमान, एडवोकेट ज़ुबैर इलाही, मारूफ अहमद खान एवं इमरान अहमद उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि APCR हर वर्ष 26 जनवरी, 14 अप्रैल, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों पर जुर्माना राशि अदा कर आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने का अवसर मिल सके।

APCR ने इस मानवीय कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। संस्था ने विशेष रूप से जेल अधीक्षक श्री राकेश भांगरे एवं जेलर श्री एस.एस. मरावी का धन्यवाद जिनके सहयोग से यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सका।

Anwar Pathan Bhopal
APCR कोऑर्डिनेटर भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *